फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   He has come, so will he go, be it king, pauper or fakir...

Mahoba News: आया है सो जाएगा राजा रंक फकीर...

Sun, 28 Sep 2025 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 28 Sep 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
He has come, so will he go, be it king, pauper or fakir...
फोटो 28 एमएएचपी 07 परिचय-सत्संग में भजन पेश करते समिति प्रमुख डॉ. एलसी अनुरागी। स्रोत: समिति
महोबा। शहर के कठकुलवापुरा स्थित संत कबीर आश्रम में रविवार को अमृतवाणी समिति के तत्वावधान में सत्संग का आयोजन हुआ। पं.जगदीश रिछारिया ने पढ़ा आया है सो जाएगा राजा रंक फकीर पेश की। उन्होंने कहा कि मृत्यु से पूर्व परमात्मा का स्मरण करते रहना चाहिए। इस दौरान अन्य वक्ताओं ने भक्ति रचनाएं पेशकर माहौल भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन

सत्संग का शुभारंभ भक्तों ने एकस्वर में कबीर वंदना से किया। समिति प्रमुख डॉ. लालचंद्र अनुरागी ने कहा कि माया, मोह को भजन-पूजन, सत्संग और देवी स्मरण से नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने शक्तिपीठ मां बड़ी चंद्रिका देवी का महत्व बताते हुए बुंदेली देवी भजन जय हो मां चंद्रिका भवानी, तुम्हारी महिमा काऊ ने न जानी सुनाकर सभी को भावविभोर कर दिया। पं. हरीशंकर नायक, शिक्षक सुखराम स्नेही ने दोहे पढ़े। साध्वी सुनीता अनुरागी ने कहा कि दुनिया के 32 से अधिक देशों में कबीर के विचारों पर शोध हो रहे हैं। सत्संग में ढोलक में थाप रामदीन अनुरागी ने दी। इस मौके पर संत रामदयाल, उमादास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed