{"_id":"57f2a9c44f1c1b8a3226fda9","slug":"having-uniform-face-bloom","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनिफार्म पाकर खिले चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूनिफार्म पाकर खिले चेहरे
ब्यूरो अमर उजाला, महोबा
Updated Tue, 04 Oct 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
बच्चों को यूनिफार्म वितरित करते ग्राम प्रधान प्रतिनिधि।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकासखंड कबरई के कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय श्रीनगर में सोमवार को यूनिफार्म वितरण कार्यक्रम में 63 छात्राओं को दो-दो जोड़ी नई यूनिफार्म वितरित की गईं। ड्रेस पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
विज्ञापन
एबीआरसी अनिल शुक्ला, एनपीआरसी कुंवारेराम व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमित दीक्षित ने छात्राओं को यूनिफार्म वितरित कीं। एबीआरसी शुक्ला ने कहा कि सरकार बच्चों को बेहतर शिक्षा देने पर जोर दे रही है। विभाग से परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा के साथ साथ यूनिफार्म, पुस्तकें व मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन
बताया कि छात्राएं अपने आधार कार्ड बनवा लें। साथ ही 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवक युवतियों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित किया जाए। इलाहाबाद बैंक शाखा श्रीनगर द्वारा मेधावी छात्रा महिमा यादव व हीरा को तीन तीन हजार रुपये की चेक दी गई। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाध्यापक खुदैजा बेगम, चंपादेवी, नंदनी तिवारी, उमादेवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन