{"_id":"ac818c088d584984aeec434732019fe6","slug":"harvest-of-50-thousand-ashes-fire-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने से 50 हजार की फसल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग लगने से 50 हजार की फसल राख
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
Updated Sat, 11 Apr 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के ग्राम टिकरिया में थ्रेसरिंग के लिए खेत में रखी गेहूं की 50 हजार रुपये कीमत की फसल जलकर राख हो गई। पीड़ित किसान ने घटना की तहरीर थाना अजनर में दी है।
ग्राम टिकरिया निवासी मुन्नी पुत्र हरिदास धोबी ने शुक्रवार को चार बीघा खेत की गेहूं की फसल काटकर थ्रेसरिंग के लिए एकत्र की थी। देर शाम फसल को छोड़कर किसान घर चला गया। देर रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने खेत में पड़ी फसल को आग लगा दी। जिससे फसल जलकर राख हो गई। शनिवार को सुबह ग्रामीणाें ने फसल जली होने की जानकारी पीड़ित किसान को दी। फसल जल जाने की खबर पाकर किसान भागता हुआ खेत पहुंचा जहां पूरी फसल जलकर राख हो चुकी थी। पीड़ित किसान ने अज्ञात लोगाें के विरुद्ध घटना की तहरीर थाना अजनर में दी है।