{"_id":"61ba394cc26fcd0385261f6e","slug":"hand-pumps-are-dry-how-will-thirst-be-quenched-mahoba-news-knp669755252","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक विवाह: अपात्रों की होगी जांच, मिले तो पाई-पाई वसूल होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक विवाह: अपात्रों की होगी जांच, मिले तो पाई-पाई वसूल होगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। सरकार की सामूहिक विवाह योजना का दुरुपयोग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उनकी पात्रता की जांच कराकर प्रशासन उनके खिलाफ कार्रवाई करेगा। उक्त जानकारी देते हुए जिलाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि योजना का गलत ढंग से लाभ उठाने वालों से न सिर्फ पूरी वसूली की जाएगी बल्कि जिम्मेदारों के खिलाफ भी कार्रवाई भी की जाएगी। जि
बता दें कि जरुरतमंद लोगों के लिए शासन की ओर से चलाई जा रही सामूहिक विवाह योजना में कुछ अपात्रों के भी लाभ लने का मामला प्रकाश में आया है। जनपद में 11 दिसंबर को सामूहिक विवाह योजना के तहत चारों ब्लाक व दो नगर पंचायतों में 263 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ था। जिसमें अधिकांश जोड़ों की आने वाले दिनों में शादी प्रस्तावित हैं। जिसको लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर इन लोगों को योजना का लाभ महज सरकारी राशि के लिए लिया है। अमर उजाला ने 14 दिसंबर के अंक में ससुराल नहीं मायके चलीं दुल्हनें शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिस पर जिलाधिकारी ने मामला संज्ञान में लिया है। डीएम का कहना है कि सामूहिक विवाह के योजना का लाभ लेने वालों की पात्रता की जांची जाएगी। यदि गड़बड़ी पाई जाती है तो पाई-पाई वसूल की जाएगी। जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।