{"_id":"62f7ed105d33934cfc38e74a","slug":"hamirpur-former-minister-badshah-singh-s-cousin-commits-suicide-by-shooting-mahoba-news-knp7127598141","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर : पूर्व मंत्री बादशाह सिंह के चचेरे भतीजे ने गोली मारकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर : पूर्व मंत्री बादशाह सिंह के चचेरे भतीजे ने गोली मारकर की आत्महत्या
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। पूर्व मंत्री बादशाह सिंह के चचेरे भतीजे ने शुक्रवार रात घर के बाहर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके पर 315 बोर का तमंचा बरामद मिला है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
खरेला के मोहल्ला हले निवासी रामकिशुन सिंह का पुत्र सोमेंद्र सिंह उर्फ तब्बू (23) खेती में पिता का हाथ बंटाता था। शुक्रवार रात राखी बंधवाने के बाद खाना खाया और घर से निकल गया। घर से कुछ दूर जाकर कनपटी में तमंचा लगाकर खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकले और पुलिस को सूचना दी। सोमेंद्र को सीएचसी चरखारी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
चाचा नरेंद्र सिंह ने बताया कि सोमेंद्र बेरोजगार होने से परेशान रहता था। रात में घर की बाहर से कुंडी लगाकर निकल आया। पड़ोसियों से कुंडी खुलवाकर परिजन मौके पर पहुंचे थे। थानाध्यक्ष सुखशेखर राही ने बताया कि शव को मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
घटना से स्थगित रहे मेले के कार्यक्रम
सोमेंद्र कबरई ब्लॉक प्रमुख कबरई राजू सिंह के चचेरे भाई थे। ब्लॉक प्रमुख पांच दिवसीय खरेला महोत्सव के आयोजक हैं। उनके चचेरे भाई की मौत की वजह से शनिवार को मेले के सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए। 14 व 15 अगस्त को होने वाले विशाल दंगल व रात के कार्यक्रमों का आयोजन होगा।