{"_id":"5d1e35868ebc3e3c9369e862","slug":"halmet-is-important-mahoba-news-knp499669682","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना हेलमेट बाइक चालकों को पेट्रोल दिया तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना हेलमेट बाइक चालकों को पेट्रोल दिया तो होगी कार्रवाई
विज्ञापन
बैठक में पंप संचालकों को निर्देश देते डीएम सहदेव
- फोटो : MAHOBA
जिलाधिकारी सहदेव की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पेट्रोल पंप संचालकों के साथ बैठक हुई। इसमें डीएम ने संचालकों को कड़े निर्देश दिए।
कहा कि बाइक चालकों को हेलमेट और चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट के बिना किसी भी हालत में पेट्रोल डीजल न दिया जाए। जांच के दौरान यदि नियमों का उल्लंघन हुआ तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में सर्वाधिक मौतें हो रही हैं। अधिकांश देखने में आ रहा है कि बिना हेलमेट के बाइक चला रहे लोग असमय मौत के शिकार हो रहे हैं। ऐसे में हेलमेट का प्रयोग हर हाल में हो। डीएम ने पेट्रोल पंप संचालकों को अपने अपने पेट्रोल पम्पों में सीसीटीवी कैमरा, शुद्ध पेयजल, हवा मशीन, शौचालय और पम्पों में साफ सफाई की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। कहा कि इन व्यवस्थाओं को तत्काल कराया जाए।
जांच में व्यवस्थाएं दुरुस्त न होने पर संबंधित पंप संचालक पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पंप संचालकों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग न करने वाले वाहन चालकों को डीजल पेट्रोल किसी भी दशा में न दिया जाए। बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी सत्यप्रकाश शाक्य के अलावा जिले के सभी पेट्रोल पंप संचालक मौजूद रहे।