{"_id":"61db2dfa5180c938706c7077","slug":"guru-gobind-singh-s-prakash-utsav-celebrated-with-gaiety-mahoba-news-knp6744695200","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्षोल्लास से मना गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्षोल्लास से मना गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश उत्सव
विज्ञापन
महोबा। सिक्खों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश पर्व रविवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान जो बोले सो निहाल सतश्री अकाल, वाहे गुरु दा खालसा वाहे गुरु दी फतेह की गूंज रही। पूरे दिन गुरुद्वारे में शबद, कीर्तन व लंगर का आयोजन चला। हालांकि, इस बार वैश्विक कोरोना संक्रमण के चलते शहर में भव्य शोभायात्रा नहीं निकाली गई। सिक्ख समाज के लोगों ने सादगी के साथ पर्व मनाया।
लखवीर सिंह पटियाला ने कीर्तन सुनाई जबकि अमृतसर से आए सतवंत सिंह ने गुरुवाणी का पाठ किया। इसके बाद सदर विधायक राकेश गोस्वामी, संदीप साहू, भागीरथ नगायच, विनोद पुरवार, समाजसेवी शिवकुमार गोस्वामी, शरद तिवारी दाऊ, रामजी गुप्ता, रोहित शर्मा आदि ने गुरु ग्रंथ साहब को श्रृद्घा-सुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने गुरु गोबिंद साहब के व्यक्तित्व, देशसेवा व त्याग-बलिदान पर प्रकाश डाला। इस मौके पर गुरुद्वारा समिति के अमरजीत सिंह, जसपाल सिंह, सरदार प्रीतम सिंह, भजनजीत सिंह, हरचरन सिंह, उमेश कपूर, प्रीतपाल सिंह, बबली, सन्नी, अमन के अलावा राठ, छतरपुर आदि जनपदों से समाज के लोगों ने हिस्सा लिया।