{"_id":"57f2aae54f1c1bab3326fd3e","slug":"gunje-jaykare-maa-temple-in-pandals","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर-पंडालों में गूंजेे मां के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर-पंडालों में गूंजेे मां के जयकारे
ब्यूरो अमर उजाला, महोबा
Updated Tue, 04 Oct 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
शारदीय नवरात्र पर मंदिर जाते भक्त।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शारदीय नवरात्र पर भक्तों ने मां दुर्गा की पूजा कर सुख समृद्धि की कामना की। देवी मंदिरों औैर पूजा पंडालों में सुबह शाम भक्तों की भारी भीड़ मां की आराधना करने को जुटी रही। मंदिराें में सुबह से ही मां के जयकारों की गूंज और भक्ति गीतों से माहौल देवीमय बना है।
विज्ञापन
शारदीय नवरात्र पर मंदिरों, पंडालों और घरों में जहां मां अधिष्ठात्री मां दुर्गा की आराधना की जा रही है। वहीं शुभ कार्यों का भी सिलसिला शुरू हो गया है।
शहर के शक्तिपीठ मां बड़ी चंद्रिका मंदिर, छोटी चंद्रिका मंदिर, विंध्यवासिनी मंदिर, चकौटादेवी मंदिर, गायत्री मंदिर, कालीमाता मंदिर सहित सभी देवी मंदिरों में सोमवार को मां भवानी की पूजा अर्चना करने को भक्त सुबह से ही देवी मंदिरों में पहुंचे और मां की श्रद्धा भक्ति के साथ पूजा, अर्चना और वंदना की।
विज्ञापन
मंदिरों और देवी पंडालों में सुबह शाम होने वाली आरती में भक्तों की भारी भीड़ जुट रही है। शहर में जगह जगह बने देवी पंडालों में मां दुर्गा की भव्य झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी हैं।
विज्ञापन