{"_id":"67ddbaad50c99232270e64bd","slug":"grocery-shopkeeper-cheated-in-the-name-of-online-payment-mahoba-news-c-225-1-mah1001-113159-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: ऑनलाइन भुगतान के नाम पर किराना दुकानदार से ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: ऑनलाइन भुगतान के नाम पर किराना दुकानदार से ठगी
Sat, 22 Mar 2025 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sat, 22 Mar 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
महोबा। कस्बा चरखारी में ऑनलाइन पैमेंट के नाम पर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। दुकान से किराना सामान खरीदने के बाद दो युवकों ने ऑनलाइन भुगतान करने की बात कही। फर्जी एप से अपने ही मोबाइल में पैमेंट होने का मैसेज दिखाया। जब दुकानदार के मोबाइल में मैसेज नहीं आया तो उसने रुकने की बात कही। इस दौरान एक युवक भाग निकला जबकि उसके साथी को दबोचकर पुलिस के हवाले किया गया।
कस्बा निवासी अशोक करारिया की किराना स्टोर की दुकान में दो युवकों खरीदारी की और उसके बाद 10 हजार 200 रुपये का भुगतान ऑनलाइन करते हुए अपने मोबाइल से भुगतान मैसेज दिखाया। हालांकि, दस हजार से अधिक की रकम होने के कारण व्यापारी संतुष्ट नहीं हुआ और अपने मोबाइल पर सूचना आने तक दोनों युवकों को रोकने का प्रयास किया लेकिन एक युवक मौका पाकर भाग निकला। शंका होने पर किराना व्यापारी ने एक युवक को दबोचते हुए उसका मोबाइल देखने के प्रयास किया लेकिन युवक ने अपने मोबाइल से फर्जी एप ही डिलीट कर दिया। व्या
पारी ने ठग को पुलिस के हवाले किया है। पूछताछ में युवक ने अपना नाम उमेश राजपूत निवासी जुलहेटी राठ बताया है। उसने अपने साथी का नाम राधेश्याम बताया। किराना अशोक करारिया के अलावा दिनेश किराना से आठ हजार, लाला किराना बस स्टेशन से चार हजार व अन्य दुकानदारों से इसी तरह ठगी के मामले सामने आए। उधर, कोतवाल प्रवीण कुमार का कहना है कि व्यापारियों ने एक व्यक्ति को पुलिस को सौंपा है लेकिन अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। हिरासत में लिए गए आरोपी के साथी की तलाश की जा रही है।