फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Green vegetables remain expensive even in winter, tomato prices fall

Mahoba News: सर्दी के मौसम में भी हरी सब्जियां महंगी, टमाटर के दाम घटे

Sat, 06 Dec 2025 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 06 Dec 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Green vegetables remain expensive even in winter, tomato prices fall
फोटो 06 एमएएचपी 21 परिचय-मुख्य बाजार में लगी सब्जी दुकान से खरीदारी करते ग्राहक। संवाद
महोबा। आम आदमी की थाली से हरी सब्जियां गायब हो रही हैं। स्थानीय स्तर पर सब्जियों की आवक समय पर शुरू न होने से इन सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। हालांकि, टमाटर और मटर के दाम में पिछले दो दिनों से गिरावट देखने को मिली है।
विज्ञापन

सर्दी का मौसम शुरू होते ही आमतौर पर बाजार में हरी सब्जियों की भरमार देखने को मिलती है लेकिन इस बार हालात उलट हैं। सबसे अधिक परेशानी हरी सब्जियों के दाम को लेकर है। इनके दाम लगातार बढ़ रहे हैं। सब्जी विक्रेता मालती साहू बताती हैं कि हर साल आसपास के गांवों से टमाटर, मटर, शाक-भाजी की आवक इस समय तक शुरू हो जाती थी लेकिन इस बार देर तक बारिश होने के कारण फसलें प्रभावित हुई हैं। अन्य जिलों से मंडी में जो सब्जियां आ रही हैं, उनके भाव काफी अधिक हैं। इस समय पहाड़ी आलू 20 रुपये किग्रा, देशी पुराना आलू 15 से 18 रुपये किग्रा के भाव से बिक रहा है, जबकि टमाटर का भाव 60 रुपये से 40 पर आ गया है। हरी मटर भी अब 100 रुपये किग्रा से घटकर 50 रुपये तक पहुंच गई है। हालांकि, पालक और मैथी की भाजी अभी भी 80 रुपये किग्रा के हिसाब से बिक रही है। चने की भाजी का भाव 100 रुपये किग्रा है। पत्ता गोभी व फूल गोभी के दाम भी 50 रुपये किग्रा से नीचे नहीं उतर रहे हैं, जबकि आमतौर पर इन दिनों 10-15 रुपये किग्रा तक दाम पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन

सब्जी दुकानदार काशी बताते हैं कि इन दिनों हरी मिर्च, फूलगोभी और पत्तेदार सब्जियों की आपूर्ति सीमित है। आवक कम होने का सीधा असर सब्जियों के दामों पर पड़ा है। कोई भी पत्तेदार सब्जियां 80 रुपये प्रति किलो से नीचे दाम पर नहीं मिल रही हैं। गृहणी नीलम बताती हैं कि पहले जब वे बाजार जाती थीं तो इस मौसम में 150 से 200 रुपये में थैला भरकर सब्जियां ले आती थीं लेकिन अब एक थैला भरकर सब्जी लेने के लिए 500 रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed