प्रदेश में बढ़ रहा अपराधों का ग्राफ- डॉ. सुमंत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय व्यापारी एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में अपराधाें का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। दिनोंदिन बढ़ रही चोरी और लूट की घटनाआें से व्यापारी स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। कहा कि व्यापारियाें के हित में राष्ट्रीय व्यापारी आयोग का गठन किया जाना चाहिए।\
राष्ट्रीय अध्यक्ष शनिवार को अंबे पैलेस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्हाेंने कहा कि वर्ष 2001 से 2009 तक राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग में पिछड़े वर्ग में शामिल होने के लिए आवेदन आए थे। जिस पर पिछड़ा वर्ग आयोग ने संस्तुति की है।
आवेदन करने वाले सभी लोगाें को तीन माह के अंतर्गत पिछड़े वर्ग में शामिल किया जाना चाहिए। कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। व्यापारी समाज लूट, चोरी और अपहरण की घटनाआें का शिकार हो रहा है।
कहा कि प्रदेश के कुशलता पूर्वक संचालन के लिए राष्ट्रीय व्यापारी आयोग का गठन किया जाना चाहिए। उन्हाेंने खुदरा व्यापार में विदेशी पूंजी निवेश पर रोक लगाने की मांग की। साथ ही बचत को बढ़ावा देने के लिए निवेश में टैक्स छूट सीमा बढ़ाने, टैक्स प्रणाली का सरलीकरण किए जाने की मांग की।
उन्हाेंने अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के 28 दिसंबर को चित्रकूट में आयोजित प्रांतीय अधिवेशन व वैश्य आरक्षण स्वाभिमान सम्मेलन समारोह में अधिक से अधिक व्यापारियों से शिरकत कर कार्यक्रम को सफल बनाने पर जोर दिया।
इस मौके पर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विनोद पुरवार, रामजी गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, राहुल अग्रवाल मौजूद रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए परिषद के अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता ने कहा कि व्यापारियाें को विशेष सुरक्षा प्रदान की जानी चाहिए। कहा कि व्यापारी के साथ घटना घटित होने पर तत्काल कार्रवाई के लिए व्यापारी सुरक्षा सेल का गठन किया जाना चाहिए।
कहा कि वाणिज्य कर विभाग में पंजीकृत व्यापारी की बीमा राशि पांच लाख से बढ़ाकर 20 लाख रुपये करने की शासन से मांग की गई है। इसे अलावा व्यापारी वृद्धावस्था पेंशन और भामाशाह कोष की मांग उठाई है।
बैठक में व्यापारियों की समस्याआें पर विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर बनवारीलाल गुप्ता, रविप्रकाश अग्रवाल, पंकज केसरवानी सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।