फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Goods worth four lakh rupees, including cash of 95 thousand, burnt in house fire

मकान में लगी आग से 95 हजार की नगदी समेत चार लाख रुपये का माल जला

Fri, 21 May 2021 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Goods worth four lakh rupees, including cash of 95 thousand, burnt in house fire
श्रीनगर (महोबा)। थाना श्रीनगर के ननौरा गांव में शुक्रवार की दोपहर एक मकान में अचानक लगी आग से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। दमकल ने दो घंटे बाद आग पर काबू पाया। शार्ट सर्किट से आग लगने का अनुमान है।
विज्ञापन

ननौरा गांव निवासी रतन सिंह उर्फ रामबाबू यादव दोपहर के समय परिवार समेत घर पर था। तभी अचानक आग लग गई। आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने आसपास स्थित जलस्रोतों से पानी लाकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। साथ ही दमकल व थाना पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

पीड़ित रतन सिंह ने बताया कि आग से 95 हजार रुपये, जेवर, 80 क्विंटल अनाज, इलेक्ट्रॉनिक समान व कपड़े समेत करीब चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है। दो दिन पहले उसने 50 हजार रुपये की भैंस बेची थी। जिसका पैसा घर पर रखा था। सूचना पर लेखपाल बदलू ने गांव पहुंच आग से हुई क्षति का आंकलन किया और पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता दिलाए जाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed