फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   gives relief money to died person

मृतक को भी दे दी राहत राशि

Sat, 14 Feb 2015 11:23 PM IST
Updated Sat, 14 Feb 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
gives relief money to died person

 विकासखंड कबरई के ग्राम पिपरामाफ के किसानों ने राहत राशि के चेकाें की वितरण में अनियमितता बरतने की बात कहकर तहसील में हंगामा किया। उन्होंने लेखपाल पर किसानों से मिलीभगत का आरोप लगाया। इस संदर्भ में एसडीएम को शिकायती पत्र दिया है।

विज्ञापन


किसान भान सिंह, रामप्रकाश, सुरेंद्र, रामचरन, बल्देव, मुन्ना, हनुमंत सहित तीन दर्जन से ज्यादा ग्रामीणों ने चेकों के वितरण में की गई मनमानी के विरोध में शनिवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन कर विरोध जताया। ग्राम पिपरामाफ निवासी प्रमोद कुमार ने कहा कि डेढ़ एकड़ भूमि होने पर उसे मात्र नौ हजार रुपये की चेक मिली। जबकि दूसरे किसान की दो एकड़ से कम भूमि होने पर उसे 13 हजार रुपये की चेक दे दी गई।
विज्ञापन


इसी तरह प्रभूदयाल की दस साल पहले मौत हो गई थी। जबकि उसकी भी चेक बना दी गई है। साथ ही पिता की मौत के बाद दो बेटों की वरासत होने पर बेटों की भी चेक बना दी गई है। ग्रामीणों ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर राहत राशि की चेकों में की गई मनमानी की जांच कराने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed