फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Give children a day Paoshaahar

प्रतिदिन बच्चों को दे पाोष्ााहार

Wed, 29 Jul 2015 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
अमर उजाला ब्यूरो महोबा Updated Wed, 29 Jul 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
Give children a day Paoshaahar
 विकासखंड कबरई के ग्राम पसवारा के निरीक्षण के दौरान पांच
विज्ञापन
बच्चों के कुपोषित पाए जाने पर डीएम ने नाराजगी जताई, साथ ही इन बच्चों सामान्य श्रेणी में लाने के लिए प्रतिदिन पोषाहार देने के निर्देश दिए।
मालूम हो कि जिलाधिकारी ने एक माह पूर्व गांव के निरीक्षण में दो बच्चों को कुपोषित पाया था, एक माह बाद बुधवार को उन्होंने टीम के साथ गांव का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान पांच बच्चे कुपोषित पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यत्रियों को निर्देश दिए कि बच्चों को प्रतिदिन पोषाहार और दवाएं दें। एएनएम ने बताया कि बच्चे दस्त के कारण बीमार होने से कुपोषण के शिकार हो गए हैं। जिस पर जिलाधिकारी ने एएनएम से बच्चों को ओआरएस घोल पिलाने और जिंक टेबलेट देने के निर्देश दिए। डा. रतमेले ने दो साल के बच्चों को आधी जिंक की गोलियां और चौदह साल तक बच्चे को एक टेबलेट देने की सलाह दी। इस मौके पर ग्राम प्रधान सत्यचरण कुशवाहा ने आंगनबाड़ी केेंद्र की बाउंड्री बाल बनवाए जाने की मांग की। प्रधान ने बताया कि बाउंड्री न होने से आंगनबाड़ी केंद्र की जमीन पर अवैध कब्जे किए जा रहे हैं। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी रामेश्वर पाल, एएनएम, सुपरवाइजर और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed