{"_id":"5807accc4f1c1b716b7045ee","slug":"gift-of-the-declarations-made-before-the-election-could","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव से पहले की गई घोषणाओं की मिल सकती है सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव से पहले की गई घोषणाओं की मिल सकती है सौगात
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Wed, 19 Oct 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
PM NARENDRA MODI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव से पहले महोबा आए नरेंद्र मोदी द्वारा की गई घोषणाओं पर उनके प्रधानमंत्री बनने के बाद भी अमल नहीं हुआ। अब प्रधानमंत्री के रूप में महोबा आने पर जनपद वासियों को हर खेत को पानी और केन बेतवा गठजोड़ जैसी योजनाओं की सौगात मिल सकती है। लोकसभा चुनाव से कुछ दिन
पहले महोबा आए नरेंद्र मोदी ने सभा स्थल पर बुंदेलखंड में हरियाली लाने के लिए हर खेत को पानी और केन बेतवा गठजोड़ जैसी परियोजनाओं को सरकार बनने पर लागू करने की घोषणा की थी। लेकिन सरकार बनने के ढाई साल बाद भी बुंदेलों को योजनाएं लागू होने की आस लगी है। रैली प्रभारी और
प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह बुंदेलखंड में हरियाली लाने के लिए सिंचाई सुविधा के मद्देनजर अधूरी पड़ी अर्जुन सहायक परियोजना को पूरी कराने और अन्ना पश्ुाओं की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रधानमंत्री को मांग पत्र देंगे। उन्होने किसानों के कर्ज माफी जैसा मुद्दा रखने से इनकार किया।
विज्ञापन
हमीरपुर महोबा के सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने खजुराहो से बाया महोबा लखनऊ तक एक्सप्रेस ट्रेन चलाए जाने के लिए मांग पत्र देंगे। जिलाध्यक्ष बुंदेलखंड के सूखे और अतिवृष्टि से बदहाल किसानों की समस्याएं और आजतक तक चेकों का वितरण न करने के साथ महोबा चरखारी को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने का प्रस्ताव प्रधानमंत्री के सामने रखेंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, प्रद्रेश प्रभारी 21 को महोबा में
प्रधानमंत्री की रैली की तैयारियां जोरशोर से चल रहीं हैं। रैली में किसी भी तरह की कमी न रह सके इस गरज से भाजपा के प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह को रैली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जो प्रतिदिन रैली स्थल का जायजा ले रहे हैं। इतना ही नहीं 21 अक्टूबर को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य और प्रदेश प्रभारी ओम माथुर का महोबा कार्यक्रम तय हो गया है। जो रैली स्थल का जायजा लेंगे।