फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   ghau krai center per nirikshan

गेहूं खरीद को लेकर डीएम ने तीन क्रय केंद्रों का किया निरीक्षण

Sat, 27 Mar 2021 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
ghau krai center per nirikshan
सूपा मंडी में इलेक्ट्रानिक कांटा चेक करते डीएम - फोटो : MAHOBA
महोबा। जिले में एक अप्रैल से शुरू होने वाली गेहूं खरीद की तैयारियों को लेकर डीएम सत्येंद्र कुमार ने डिप्टी आरएमओ रामकृष्ण पांडेय के साथ विशिष्ट मंडी सूपा में संचालित होने वाले तीन क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अफसरों को व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विशिष्ट मंडी सूपा में मंडी समिति, विपणन शाखा व पीसीएफ का एक-एक क्रय केंद्र बनाया गया है। निरीक्षण में डीएम ने खरीद के लिए क्रय केंद्रों पर की जाने वाली व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण दौरान केंद्रों में बोरे, छलना, नमी मापक यंत्र, इलेक्ट्रॉनिक कांटे आदि पाए गए। डीएम ने बताया कि जिले में 44 केंद्रों में गेेहूूं खरीद होगी। पहले से ही सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं। उन्होंने केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक खरीद केंद्र पर बैनर लगाया जाए। जिस पर गेहूं खरीद का मूल्य, केंद्र प्रभारी का नाम, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, एसडीएम का नाम व मोबाइल नंबर और खरीद के मानक प्रदर्शित किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed