फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   get accident

सड़क हादसों में ग्रामीण की मौत, चार लोग घायल

Thu, 04 Jul 2019 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
get accident
जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक ग्रामीण की मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बाइक सवारों के हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

थाना अजनर के इंद्रहटा गांव निवासी रामलाल (58) पुत्र हरीराम गुरुवार को बस स्टैंड की तरफ पैदल जा रहा था। तभी सामने से आ रहे बाइक सवार ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इससे रामलाल सड़क पर गिरकर घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर हालत में परिजन उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां से डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस दुर्घटना को अंजाम देने वाले बाइक चालक की तलाश कर रही है।
कस्बा श्रीनगर निवासी बाबूलाल (35) पुत्र रामचरन बाइक से महोबा आ रहा था। तभी वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी तरह फतेहपुर निवासी महेंद्र (30) अपने साथी वीरेंद्र के साथ कबरई जा रहा था।

तभी रास्ते में बाइक असंतुलित होकर फिसल गई। इससे दोनों घायल हो गए। डाकबंगला निवासी नरेंद्र सिंह बाइक फिसलने से घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed