फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Gave birth to a daughter in Sampark Kranti, named Kranti

Mahoba News: संपर्कक्रांति में बेटी को दिया जन्म, नाम रखा क्रांति

Fri, 20 Oct 2023 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Oct 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Gave birth to a daughter in Sampark Kranti, named Kranti
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


महोबा। राजधानी दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से चलकर मानिकपुर को जाने वाली यूपी संपर्कक्रांति एक्सप्रेस में एक गर्भवती ने बच्ची को जन्म दिया। गर्भवती अकेले सफर कर रही थी। महिला ने बेटी का नाम क्रांति रखा है।



बांदा जिले की निवासी मणिदेवी (23) पत्नी बबलू हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन दिल्ली से बांदा जाने के लिए संपर्कक्रांति एक्सप्रेस में सवार हुईं। गर्भवती होने के चलते वह दिल्ली से घर वापस लौट रहीं थीं। तड़के हरपालपुर स्टेशन से पहले ही मणि को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। थोड़ी ही देर में उसका दर्द तेज हो गया। इसी दौरान उसने बोगी में ही बेटी को जन्म दिया।
विज्ञापन


बोगी में सवार यात्रियों ने इसकी सूचना टीटीई को दी। टीटीई ने फोन के माध्यम से हरपालपुर रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर को मामले से अवगत कराया। स्टेशन मास्टर ने स्वास्थ्य विभाग व स्थानीय पुलिस को सूचना दी। तब 108 सेवा की एंबुलेंस स्टेशन पर पहुंची। थोड़ी ही देर में हरपालपुर रेलवे स्टेशन आने पर ट्रेन को रुकवाया गया। इसके बाद जच्चा-बच्चा को एंबुलेंस कर्मियों, रेलवे कर्मियों और यात्रियों की मदद से बोगी से उतारकर अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस दौरान हरपालपुर स्टेशन पर करीब 10 मिनट तक ट्रेन रुकी रही। 108 एंबुलेंस की प्रभारी रज्जन सोनी ने बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed