{"_id":"3cf80ac50e26e60b9def0bf17479bf49","slug":"gandhi-nagar-post-office-was-closed-registry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांधी नगर डाकघर में रजिस्ट्री हुई बंद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांधी नगर डाकघर में रजिस्ट्री हुई बंद
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
Updated Wed, 09 Sep 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के तमाम सरकारी कार्यालयों के मध्य स्थित गांधीनगर उप डाकघर में पत्रों व पार्सलों की रजिस्ट्री, बुकिंग बंद किए जाने से नाराज लोगों ने मंगलवार को अधीक्षक डाकघर बांदा से डाक व्यवस्था में सुधार कराने की मांग की। अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उप डाकपाल के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
गांधीनगर पालीवाल मार्केट स्थित उप डाकघर गांधीनगर के नजदीक एक दर्जन से अधिक बैंक, तहसील, कोतवाली रजिस्ट्री कार्यालय, जिला कचहरी सहित दर्जनों महत्वपूर्ण कार्यालय हैं। जहां से जुड़े लोग पत्र, पार्सल करने डाकघर में आते है। डाकघर शहर के बीच में स्थित होने से लोगों को सहूलियत रहती है। डाकघर में तैनात रमेश अतिरिक्त पोस्टल कर्मचारी को काम की अधिकता के चलते मुख्य डाकघर में संबद्ध कर दिया है। सुबह 9.30 बजे से खुलने वाले डाकघर में मंगलवार को कामकाज 11.30 तक कामकाज शुरू नहीं हुआ। उप डाकपाल की कुर्सी में कोई नहीं उपस्थित था वहीं पर बैठा एक कर्मचारी रजिस्ट्री न होने के बारे में जानकारी दे रहा था। रजिस्ट्री कराने पहुंचे रामकेश, राजू, ललित तिवारी, मूलचंद्र प्रजापति आदि ने बताया कि वह डाकघर पहुचें तो वहां रजिस्ट्री कर्मचारी के स्थानांतरण होने से रजिस्ट्री नहीं हो रही थी कार्यालय में मौजूद एक लड़के ने बताया कि उप डाकपाल ने रजिस्ट्री करने से मना किया है। लोगों द्वारा शिकायत करने पर पोस्टमास्टर आरके द्विवेदी ने जानकारी से इंकार किया। जिससे लोग आक्रोशित हो गए जिससे पोस्टमास्टर ने लोगों को शात कराकर रजिस्ट्री बुक की। इस संबंध में अधीक्षक डाकघर एसआर पाल को जब लोगों ने गांधीनगर की अव्यवस्थाओं के बारे में बताया तो उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए महोबा के डाक निरीक्षक एलपी साहू से जांच कराने के आदेश देते हुए कहा कि वे उप डाकपाल गांधीनगर के खिलाफ कार्रवाई करेंगें।