फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Fraud of millions from former president of Bar Association and Municipality in mahoba

महोबा: बार एसोसिएशन और नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष से लाखों की ठगी

Fri, 20 Nov 2020 10:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 10:29 PM IST
विज्ञापन
Fraud of millions from former president of Bar Association and Municipality in mahoba
चरखारी (महोबा)। खाद और बीज की एजेंसी देने के नाम पर शातिरों ने नगर पालिका चरखारी के पूर्व अध्यक्ष अरविंद सिंह चौहान और बार एसोसिएशन चरखारी के पूर्व अध्यक्ष मंगल सिंह राजूपत समेत जिले के कई लोगों से 15 लाख से अधिक की ठगी की। पीड़ितों ने चरखारी थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने मामला साइबर क्राइम का होने की बात कहकर टरका दिया।
विज्ञापन

चरखारी के हटवारा मोहाल निवासी नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष अरविंद सिंह चौहान का क्षेत्र में किसान सेवा केंद्र है। उन्होंने बताया कि 23 अक्तूबर को तीन-चार युवक उनके यहां आए और खुद को फारमर एग्रो कल्चर फल्टलाइजर कंपनी का प्रतिनिधि बताया। उन्होंने कंपनी की एजेंसी देने की बात कही।
विज्ञापन

अरविंद के मुताबिक वह शातिरों की बातों में फंस गए और 20 हजार 500 रुपये शातिरों के बैंक खाते में जमा कर दिए। इसके बाद आरटीएस के माध्यम से 1 लाख 89 हजार 500 रुपये शातिरों के एक्सिस बैंक के खाते में जमा किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि शातिरों ने पहले चार नवंबर और फिर सात नवंबर को बीज और खाद की डिलीवरी कराने का भरोसा दिया। तय तारीख तक जब सामान नहीं आया, तो उन्होंने फोन किया तो वह स्विच आफ मिला। तब उन्हें ठगी का पता चला।
अरविंद ने बताया कि शातिरों ने उन्हें ही नहीं बार एसोसिएशन चरखारी के पूर्व अध्यक्ष मंगल सिंह राजूपत, गौरिहारी के किसान बाघराज, बेलाताल, पनवाड़ी के एक होमगार्ड समेत जिले के कई लोगों से एजेंसी देने के नाम पर 15 लाख से अधिक की ठगी की है।

उन्होंने चरखारी थाने में अंकित वर्मा, मोहित कुमार (एएम) और विनय कुमार सिंह (एओ) के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने साइबर क्राइम से जुड़ा मामला बताकर टरका दिया। उन्होंने डीएम, एसपी और एसडीएम को भी अर्जी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed