{"_id":"d842b1a707be271a56b6fd3d9a882d42","slug":"fraud-daroga-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी दरोगा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी दरोगा गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला महोबा।
Updated Mon, 25 May 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
दुकानदारों से वसूली करने वाले फर्जी दरोगा को कोतवाली पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में उसने कई दुकानदारों को धौंस दिखाकर पैसा लेने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
कस्बा चरखारी निवासी हरी प्रकाश अपनी बाइक में पुलिस का लोगो लगाए था। वह खुद को क्राइम ब्रांच का दरोगा बताकर दुकानदारों, डग्गामार वाहन चालकों से अवैध वसूली कर रहा था। कई दुकानदारों पर धौंस जताकर वह हजारों रुपये का सामान और पैसे उधार ले चुका था।
विज्ञापन
पैसा वापस मांगने पर उन्हें फर्जी मुकदमे में जेल भेजने की धमकी देता। रविवार को हरी मोहल्ला बजरिया में वाहन चालकों से पैसे की मांग कर रहा था। इस पर उन्होंने कुछ दिन बाद पैसे देने की बात कही तो वह बिगड़ गया और चालक से अभद्रता करने लगा। ये देख मौके पर भीड़ एकत्र हो गई और कुछ लोगों ने हरी को समझाने का प्रयास किया। इस पर हरी ने उनके साथ भी अभद्रता की।
विज्ञापन
सूचना पर कोतवाली प्रभारी शिव शंकर शुक्ला वहां पहुंचे। कोतवाली प्रभारी ने हरी को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ की। पता चला कि वह फर्जी दरोगा है। कोतवाली प्रभारी ने कहा कि मामले में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी।