फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   four thousand staff will conduct

4,400 कार्मिक संपन्न कराएंगे पंचायत चुनाव का मतदान

Sun, 04 Apr 2021 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
four thousand staff will conduct
महोबा। जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण के लिए नियुक्त मास्टर ट्रेनरों के साथ बैठक की। बताया कि राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में 6 से 9 अप्रैल तक प्रतिदिन दो पालियों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। 4,400 कार्मिक पंचायत चुनाव का मतदान कराएंगे। इस बार एक ही मतपेटी में सभी पदों के मतपत्र डाले जाएंगे।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन कराया जाए। एक हाल में 125 से अधिक लोग न जुटाए जाएं। चुनाव में 925 बूथ हैं। प्रति बूथ चार कर्मचारी रहेंगे। एक दिन में 1,100 कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। पंचायत चुनाव में प्रत्याशी चाहे वह ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत का सदस्य हो या ग्राम प्रधान का उम्मीदवार हो, सभी के मतपत्र एक ही मतपेटिका में डाले जाएंगे।
विज्ञापन

महोबा। जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने कहा है कि पंचायत चुनाव के चुनाव प्रचार के लिए आयोजित किए जाने वाले सार्वजनिक कार्यक्रम व सार्वजनिक सभा के लिए किसी भी गांव में पांच लोगों से ज्यादा एक स्थान पर इकट्ठा न हों। इसका कड़ाई से अनुपालन कराने के लिए जिले में धारा 144 लगाई गई है। यदि इसका उल्लंघन पाया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कोरोना संक्रमण को देखते हुए सार्वजनिक भोज आदि न करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed