फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Four people on an e-rickshaw injured after being hit by a school vehicle.

Mahoba News: स्कूली वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा सवार चार घायल

Thu, 01 Oct 2026 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Four people on an e-rickshaw injured after being hit by a school vehicle.
महोबा। झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर दमकल कार्यालय के पास मंगलवार की देर शाम तेज रफ्तार स्कूली वाहन ने सवारियों से भरे ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा सवार चार लोग घायल हो गए। वहीं अन्य सड़क हादसों में ग्रामीण समेत पांच लोग घायल हुए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

मुख्यालय से शाम करीब चार बजे छह से अधिक सवारियां भरकर एक ई-रिक्शा मझलवारा गांव जा रहा था। हाईवे पर दमकल विभाग के पास सामने से आ रहे स्कूली वाहन ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी जिससे ई-रिक्शा सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा सवार मझलवारा के कृपाल (63), हीरालाल (39), कामता (26) व आरती (26) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर दमकल कर्मियों ने विभाग की एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

वहीं कस्बा कबरई निवासी रामचरन (55) देर रात बाइक से घर जा रहा था। रास्ते में अन्ना मवेशी को बचाने में बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में रामचरन घायल हो गया। इसी तरह बारीगढ़ के मुन्ना, रिवई के सतीश, गंज के दीनदयाल और महेबा की फूलवती अन्य सड़क हादसों में घायल हो गई। दीनदयाल की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed