फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Four injured after being attacked with sticks for dancing with bar girls at a wedding

Mahoba News: शादी में बार बालाओं के साथ डांस करने पर चले लाठी-डंडे, चार घायल

Thu, 18 Jul 2024 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Thu, 18 Jul 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Four injured after being attacked with sticks for dancing with bar girls at a wedding
महोबा/पनवाड़ी। थाना पनवाड़ी के जखा गांव में मंगलवार की रात शादी समारोह के दौरान बार बालाओं के साथ डांस करने वर व वधू पक्ष के लोग भिड़ गए।
विज्ञापन

आरोप है कि वधू पक्ष के लोगों के बरातियों के साथ लाठी-डंडे से जमकर मारपीट की। इससे दूल्हे के चाचा समेत उसके तीन चचेरे भाई घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाद शांत कराया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। तब कहीं जाकर शादी की रस्में पूरी हो सकीं।
श्रीनगर थाना क्षेत्र के पवा गांव निवासी रामआसरे के बेटे अनिल की बरात मंगलवार की रात थाना पनवाड़ी के जखा गांव गई थी। जहां बरात के स्वागत के बाद मंच पर बार बालाओं का डांस हो रहा था। बताया जा रहा है कि मंच पर दूल्हे के चचेरे भाई हेमंत, नितिन, मंगल समेत अन्य बराती डांस कर रहे थे।
विज्ञापन

आरोप है कि नशे में धुत वधू पक्ष के लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। लाठी-डंडे चलने पर दूल्हा का चाचा अवधेश अहिरवार व उसके तीन बेटे नितिन, हेमेंद्र व मंगल घायल हो गए। तब घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, दूल्हे के चाचा ने बताया कि बार-बालाओं के साथ शराब के नशे में डांस करने से मना करने पर यह विवाद हुआ। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। थानाध्यक्ष मनीष कुमार पांडेय का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed