{"_id":"62b5ff464d3e625a2a6121c0","slug":"former-indian-bank-manager-sued-for-embezzlement-mahoba-news-knp7041219177","type":"story","status":"publish","title_hn":"गबन के आरोप में इंडियन बैंक के पूर्व प्रबंधक पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गबन के आरोप में इंडियन बैंक के पूर्व प्रबंधक पर मुकदमा
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। इंडियन बैंक शाखा कुलपहाड़ में दर्जनों किसानों के केसीसी से लाखों रुपये निकाले जाने के मामले में पूर्व बैंक प्रबंधक के खिलाफ गबन का मुकदमा दर्ज किया गया है। खातों से रुपये निकलने के मामले में पूर्व प्रबंधक व सहायक प्रबंधक पहले ही निलंबित हो चुके हैं। इस मामले में बैंक अधिकारी जांच कर रहे हैं।
कस्बा कुलपहाड़ निवासी लखनलाल ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसके खाते से एक लाख रुपये की रकम हेराफेरी करके पूर्व प्रबंधक अनुज यादव द्वारा निकाली गई है। इसके अलावा कुनाटा गांव के किसान प्रताप के खाते से दो लाख, इसी गांव के खलक सिंह के खाते से 1.80 लाख, सुगिरा के सुबोध पटैरिया के खाते से 70 हजार व इसी गांव की रामा पटैरिया के खाते से एक लाख रुपये निकल जाने पर पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर दी थी।
शुक्रवार को लखनलाल की तहरीर पर पूर्व शाखा प्रबंधक अनुज यादव के खिलाफ गबन की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जिससे पीड़ितों को खातों से निकाली गई रकम वापस मिलने की उम्मीद जगी है। कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है। चार अन्य किसानों ने भी तहरीर दी थी।