फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Former cabinet minister sitting on dharna with the victim's family for the arrest of the accused

पॉलीथीन को लेकर छापेमारी से व्यापारियों में आक्रोश

Thu, 30 Sep 2021 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Former cabinet minister sitting on dharna with the victim's family for the arrest of the accused
कबरई (महोबा)। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी वेदप्रकाश सिंह के नेतृत्व में विभागीय टीम द्वारा अवैध रूप से प्रतिबंधित पॉलिथीन बेचने वाले दुकानदारों पर छापा मारकर कार्रवाई की गई। जिससे व्यापारियों में आक्रोश है।
विज्ञापन

कस्बे के बांदा चौराहा स्थित सुनील श्रीवास्तव की दुकान में छापा मारा गया किंतु वहां पॉलीथिन न मिलने पर उसके गोदाम का ताला खुलवाकर गोदाम में रखी पॉलीथिन जब्त कर 25000 रुपये जुर्माना लगाया। इसको लेकर व्यापारियों का आरोप है कि जबरन ताला खुलवाया गया। मौके पर पहुंचे व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक गुप्ता, युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष राहुल गुप्ता सहित विजय गुप्ता, पंकज साहू, आनंद गुप्ता, पुष्पेंद्र आदि ने कार्रवाई की विरोध किया। कहा कि दुकान खुलवाकर कार्रवाई करना न न्यायसंगत नहीं है। इसको लेकर व्यापार मंडल पदाधिकारियों की अधिशाषी अधिकारी से नोक झोंक भी हुई। कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा। अधिशासी अधिकारी वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि प्रशासनिक आदेशानुसार कार्रवाई की जा रही है।(संवाद)
विज्ञापन

फार्म हाउस से चोरी
कबरई (महोबा)। थाना क्षेत्र के छानी मोड़ स्थित भाकियू जिलाध्यक्ष राम खिलावन शुक्ला के फार्म हाउस में मंगलवार की रात चोरों ने हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। जिलाध्यक्ष ने थाना पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया है कि फार्म हाउस में रखा इनवर्टर, बैटरी व गैस चूल्हा तथा अन्य गृहस्थी का सामान चोर ले गए। साथ सौर्य ऊर्जा प्लांट की प्लेटें भी चोरों द्वारा खोली गईं हैं किंतु ले नहीं गए। वहीं थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed