फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Forest fire reached the railway track, Mahakaushal stopped

रेलवे ट्रैक तक पहुंची जंगल की आग, महाकौशल रुकी

Sat, 14 May 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Forest fire reached the railway track, Mahakaushal stopped
महोबा। जंगल में लगी आग शुक्रवार को रेलवे के किड़ारी गेट के पास ट्रैक तक पहुंच गई। देर रात 12 बजे रेल पटरी पर लपटें उठती देख महाकौशल एक्सप्रेस के चालक ने गाड़ी रोक दी। कंट्रोल रूम की सूचना पर पहुंची जीआरपी व फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। इस दौरान 30 मिनट तक महाकौशल जंगल में खड़ी रही।
विज्ञापन

नई दिल्ली से चलकर जबलपुर की ओर जा रही महाकौशल एक्सप्रेस शुक्रवार की रात 11.45 बजे महोबा रेलवे स्टेशन पर पहुंची। कुछ देर ठहराव के बाद बांदा की ओर रवाना हुई लेकिन किड़ारी फाटक के समीप रेलवे ट्रैक तक आग देखकर चालक ने ट्रेन रोक दी।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम की सूचना पर जीआरपी प्रभारी हरिओम मिश्रा फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दमकल की मदद से आधा घंटे बाद आग पर काबू पाया। जीआरपी प्रभारी हरिओम ने बताया कि आग के कारण ट्रेन रोके जाने की सूचना कंट्रोल रूम झांसी से मिली थी। दमकल कर्मियों के सहयोग से आग बुझाकर ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना कराया गया। इस दौरान कोई अन्य ट्रेन प्रभावित नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed