{"_id":"65089a75b881bcddec0d0934","slug":"flowers-showered-on-the-procession-of-gods-and-goddesses-mahoba-news-c-223-1-sknp1027-3023-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: देवी-देवताओं की शोभा यात्रा पर बरसे फूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: देवी-देवताओं की शोभा यात्रा पर बरसे फूल
Tue, 19 Sep 2023 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Tue, 19 Sep 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। कस्बे के ऐतिहासिक तीजा महोत्सव की नयनाभिराम शोभायात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली गई। शोभा यात्रा में भगवान श्रीकृष्ण के विमान के साथ राजा कंस की झांकी सहित अन्य झांकियां भी शामिल रही। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर नगर वासियों ने स्वागत किया।
शोभायात्रा कस्बे के चांद थोक स्थित श्रीकृष्ण मंदिर से शुरू होकर नरही मार्ग होते हुए नेहा चौराहा से हाईवे से गुजरते हुए पशु बाजार चौराहा, पैलानी बस स्टैंड से वापस होकर थाना चौराहा से मैथिलीशरण गुप्त मार्ग, कमलेश तिराहा से छोटी बाजार होकर हरचंदन तालाब पहुंची। यहां पर भगवान श्रीकृष्ण ने नागनाथ लीला का सुंदर मंचन किया। जिसके देखने के लिए लाखों लोग मौजूद रहे। इसके उपरांत छोटी बाजार में राजा कंस एवं उसके दूतों का वध करके शोभायात्रा का समापन हुआ।
शोभा यात्रा में विधान परिषद सदस्य जितेंद्र सिंह सेंगर, कमेटी अध्यक्ष जयप्रकाश दीक्षित उर्फ बब्बू भैया, प्रबंधक बृजलाल सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे, कुंजबिहारी पांडेय, सुधीर मिश्रा, पंकज तिवारी, सुरेश यादव, स्पर्श,राघवेंद्र पांडेय, भूरा पांडेय,एम खान, अजय द्विवेदी,राघवेंद्र सिंह गौर, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील पाठक, मंडल अध्यक्ष अरिमर्दन सिंह, चक्रवर्ती शुक्ला,महेश भदौरिया,अधिशासी अधिकारी कुलकमल सिंह, पुष्पराज सोनी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
यह झांकियां हुई शामिल
भरुआ सुमेरपुर। ऐतिहासिक शोभायात्रा देवी देवताओं की झांकियों के साथ देशभक्ति की झांकियां से ओतप्रोत रही। श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के साथ, बलराम, शिव पार्वती, सीता हरण, मां दुर्गा, रावण, यमराज, कंस, कंस के दूतों के साथ भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु की फांसी, मां भारती की झांकी के साथ ब्रह्मोस मिसाइल की झांकी को शामिल किया गया था।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
भरथरी के बाद शुरू हुई शोभायात्रा
भरुआ सुमेरपुर। परंपरा के अनुसार शोभायात्रा के पूर्व स्वर्गीय मुन्ना सिंह के दरवाजे से किन्नरों द्वारा भरथरी कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके बाद श्रीकृष्ण मंदिर में किन्नरों ने भरथरी प्रस्तुत करके नेग लेने के उपरांत शोभायात्रा को आगे के लिए रवाना किया। यह परंपरा सैकड़ों वर्षों से जारी है। किन्नरों के भरथरी कार्यक्रम के बाद ही शोभायात्रा का शुभारंभ होता है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
-- -- -- -- -- -- -- -