फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Fix pitching in Arjun Dam: CM

पीएम के कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय व हवाई सर्वेक्षण

Wed, 17 Nov 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Fix pitching in Arjun Dam: CM
महोबा। 19 नवंबर को प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम की तैयारियां देखने आए सीएम योगी आदित्यनाथ ने अर्जुन बांध की लंबाई, चौड़ाई व क्षेत्रफल की संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। बांध के अंदर पिचिंग ठीक कराने, रंगरोगन कराने व मिट्टी समतल कराने के अफसरों को निर्देश दिए। शानदार सजावट कर बांध में डाली गई बोट को भी सीएम ने देखा ओर जल बहाव की सुंदरता निहारते रहे।
विज्ञापन

जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने सीएम को बांध की उपयोगिता व किसानों को मिलने वाले लाभ से अवगत कराया। इसके बाद मुख्यमंत्री सभास्थल पुलिस लाइन के पास स्थित ग्राउंड पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यक्रम स्थल का जायजा लेकर अफसरों को निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने पुलिस लाइन में नोडल अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम में कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। एसपी सुधा सिंह ने बताया कि कार्यक्रम स्थल से 200 से 900 मीटर की दूरी तक 10 पार्किंग स्थल और डायवर्जन के लिए छह बैरियर बनाए गए हैं। बाइक पार्किंग की भी व्यवस्था है। सीएम ने कहा कि कार्यक्रम में आने-जाने के दौरान लोगों को पूर्ण सुरक्षा मुहैया कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने डीएम मनोज कुमार सिंह को निर्देश दिए कि कार्यक्रम से पूर्व एक दिन पहले माइक व अन्य प्रसारण उपकरणों की अनिवार्य रूप से टेस्टिंग करा ली जाए।
इस मौके पर भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष कानपुर-बुंदेलखंड मानवेंद्र सिंह, हमीरपुर-महोबा के सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, सदर विधायक राकेश गोस्वामी, चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत, भाजपा जिला प्रभारी रामनरेश तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर, एडीजी प्रयागराज जोन प्रेम प्रकाश, कमिश्नर दिनेश सिंह, आईजी के. सत्यनारायण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed