फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Five people, including the manager, filed a fraud case

प्रबंधक समेत पांच लोगों पर दर्ज हुआ धोखाधड़ी का मुकदमा

Tue, 17 Mar 2020 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Five people, including the manager, filed a fraud case
महोबा। शहर में संचालित चिटफंड कंपनी में दोगुनी रकम का लालच देकर ग्राहकों का लाखों रुपये जमा कराने के बाद पैसा वापस नहीं किया गया। समय सीमा पूरी होने के बाद भी पैसा वापस न करने से परेशान ग्राहकों ने पुलिस उच्चाधिकारियों से शिकायत की। मंगलवार को शहर कोतवाली में कंपनी के प्रबंधक समेत पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला गांधीनगर निवासी आशीष श्रीवास्तव, संतोष, महेंद्र, देवेंद्र, मोहम्मद हसन समेत दो दर्जन से अधिक ग्राहकों ने वास्तुम इंफ्रालेंड प्राइवेट लिमिटेड में लाखों रुपये जमा किया था। ग्राहकों का आरोप है कि कंपनी के प्रबंधक मुकेश सिंह द्वारा चार एजेंटों के माध्यम से पैसा जमा कराया गया। पैसा जमा कराने के दौरान धनराशि में अधिक ब्याज दिए जाने का लालच दिया। समय सीमा पूरी होने के बाद पैसा वापस नहीं किया गया। इस दौरान कंपनी के अधिकारी गायब हो गए।
विज्ञापन

कंपनी में लाखों रुपये जमा होने और पैसा वापस न मिलने से परेशान ग्राहकों ने पुलिस उच्चाधिकारियों से शिकायत की। उच्चाधिकारियों के आदेश पर मंगलवार को शहर कोतवाली में कंपनी के प्रबंधक मुकेश सिंह निवासी सरोजनी नगर लखनऊ, आसिफ हबीब खान हजरतगंज लखनऊ, सैफ खान निवासी लखनऊ, रविंद्र कुमार असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्यकर विभाग बांदा व रवीस प्रताप सिंह निवासी लखनऊ के खिलाफ धोखाधाड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना शहर कोतवाली के एसएसआई ध्यानसिंह चौहान को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed