{"_id":"5f1f1f698ebc3e9ff65047db","slug":"five-more-corona-positive-in-district-number-reached-229-in-mahoba-mahoba-news-knp5736339150","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबा: जिले में पांच और निकले कोरोना पॉजिटिव, संख्या पहुंची 229","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा: जिले में पांच और निकले कोरोना पॉजिटिव, संख्या पहुंची 229
विज्ञापन
महोबा। जिले में सोमवार को पांच और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना संक्रमितों के घरों व आसपास के क्षेत्रों को सैनिटाइज करा दिया है। कोरोना संक्रमितों को मेडिकल कॉलेज बांदा के आईसोलेशन वार्ड भेजा गया है। अब तक जिले में 229 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।
जिले में बढ़ते कोरोना मरीजों ने प्रशासन की नींद उड़ा दी हैं। डीएम आए दिन शहर में भ्रमण कर लोगों को मास्क लगाकर निकलने और सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए लोगों को जागरूक कर रहे हैं। इसके बाद भी कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।
सोमवार को शहर के मोहल्ल छजमनपुरा व चरखारी के मोहल्ला अमरगंज में एक-एक कोरोना संक्रमित मरीजा पाया गया जबकि कोतवाली चरखारी के ग्राम गौरहारी में एक ही परिवार के तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए। सीएमओ डॉ. सुमन ने बताया कि संक्रमित मरीजों के परिजनों व संपर्क में आए लोगों की जांच कराई जाएगी।