{"_id":"6740c939a5f0a76ca4091911","slug":"five-including-satyendra-pal-received-shankar-lal-award-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-110538-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: सत्येंद्र पाल समेत पांच को मिला शंकर लाल सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: सत्येंद्र पाल समेत पांच को मिला शंकर लाल सम्मान
Fri, 22 Nov 2024 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Fri, 22 Nov 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
महोबा। बुंदेलखंड राज्य आंदोलन के जनक शंकर लाल मेहरोत्रा की 23वीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इसमें अलग राज्य निर्माण की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महामंत्री दिनेश भार्गव, बुंदेलखंड क्रांति दल के अध्यक्ष सत्येंद्र पाल सिंह को सम्मानित किया गया।
इनके साथ ही बुंदेली सेना के प्रमुख डाॅ.आश्रय सिंह व बुंदेलखंड संघर्ष समिति के अध्यक्ष रमेश दुबे समेत पांच को शंकरलाल मेहरोत्रा सम्मान दिया गया। राजा बुंदेला के समारोह में न पहुंचने के कारण उनका सम्मान दूसरे को सौंप कर भेजा गया।
शहर के आल्हा चौक स्थित आंबेडकर पार्क में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह ने कहा कि बुंदेलों को फिर अपनी ताकत दिखानी पड़ेगी। पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत व पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने कहा कि बुंदेलखंड राज्य भी भाजपा बनाएगी। दिल्ली से आए प्रवासी बुंदेलखंड संगठन के अध्यक्ष देवीदीन प्रजापति ने कहा कि अभी अच्छा मौका है।
विज्ञापन
बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकर इससे बुंदेलखंड आगे बढ़ेगा। पूर्व फौजी कृष्णाशंकर जोशी, कैप्टन मोहन सिंह, कैप्टन देवीदीन यादव ने इन विभूतियों को सम्मान प्रदान किया।
इस मौके पर बुंदेली समाज के महामंत्री डा. अजय बरसैंया, विनोद पुरवार, समाजसेवी शिवकुमार गोस्वामी, डॉ. एलसी अनुरागी, गया प्रसाद, राकेश सिंह, डाॅ. रामसेवक चौरसिया आदि मौजूद रहे।