फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Five centers created for constable recruitment examination

Mahoba News: सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए बनाए गए पांच केंद्र

Wed, 21 Aug 2024 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Wed, 21 Aug 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Five centers created for constable recruitment examination
महोबा। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों के लिए रोडवेज परिसर में एक हेल्प डेस्क काउंटर भी लगाया जाएगा। वहीं, सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए पांच केंद्र बनाए गए हैं। रोडवेज महोबा डिपो के बेड़े में 119 बसे हैं। जो जिले के अलावा हमीरपुर, राठ, कानपुर, बांदा, उरई आदि रूटों पर दौड़ती हैं।
क्षेत्रीय प्रबंधक बांदा ने निर्देश पर प्रभारी एआरएम राकेश कुमार पांडेय ने बताया कि परीक्षा वाले दिन 24 घंटे कार्यशाला को चालू रखा जाएगा। अभ्यर्थियों के ठहरने के लिए पुलिस और जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा है।
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन की ओर से शहर में टाउन हॉल समेत छह स्थान चयनित किए गए हैं। जहां महिला व पुरुष अभ्यर्थियों को अलग-अलग ठहराया जाएगा। इसकी सूची डीएम मृदुल चौधरी को भेजी गई है। अनुमति मिलते ही यहां अभ्यर्थियों के ठहरने की पूरी व्यवस्थाएं की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी रामप्रकाश ने बताया कि जिले में पांच परीक्षा केंद्र डीएवी, राजकीय पॉलीटेक्निक, जीजीआईसी, जीआईसी व वीरभूमि महाविद्यालय बनाया गया है। 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को आयोजित होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा में बिहार समेत यूपी के विभिन्न जनपदों से 4,704 परीक्षार्थी दो पालियों में पेपर देंगे।

इसमें राज्य बिहार के 1,029, जनपद बांदा के 708, चित्रकूट के 223, हमीरपुर के 344, झांसी के एक हजार, ललितपुर के 600 और जालौन के 800 अभ्यर्थी शामिल हैं। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे और दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक होगी। इस दौरान प्रति पाली में 2,352 अभ्यर्थी पुलिस भर्ती परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed