{"_id":"66bba7a35ff39ec77a0df18b","slug":"five-and-a-half-quintals-of-ganja-recovered-from-truck-four-smugglers-arrested-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-108388-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: ट्रक से साढ़े पांच क्विंटल गांजा बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: ट्रक से साढ़े पांच क्विंटल गांजा बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार
Wed, 14 Aug 2024 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Wed, 14 Aug 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
महोबा। जनपद मेरठ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने मंगलवार को एक ट्रक का पीछा कर 5.5 क्विंटल गांजा बरामद किया है।
चार तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में गांजे की कीमत पांच करोड़ से अधिक बताई जा रही है। ओडिशा राज्य से तस्कर मध्यप्रदेश के रास्ते उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में आपूर्ति करने के लिए गांजा ट्रक से लेकर आ रहे थे।
ट्रक में चालक की सीट के पीछे बनाई गई खुफिया केबिन में गांजा छिपा था। इसकी भनक एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की मेरठ टीम को लगी। चार पहिया वाहन से सात सदस्यीय टीम ने ट्रक का पीछा किया।
ट्रक को कानपुर-सागर हाईवे पर खजुराहो रेललाइन पुल के पास से पकड़ा गया। टीम ने तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया। एक तस्कर स्विफ्ट डिजायर कार से ट्रक के आगे चल रहा था। उसे भी गिरफ्तार किया गया। तलाशी में ट्रक से पांच क्विंटल 50 किलो गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन
टीम प्रभारी सनुज सिरोही ने शहर कोतवाली में पकड़े गए आरोपी आनंद कुशवाहा, रमेश कुमार व प्रमोद कुमार निवासीगण सतना, अरविंद सोनी निवासी छतरपुर और एक अन्य भागे अनूप कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। गांजा कहां व किसके पास जा रहा था, टीम इसकी जांच कर रही है।