फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   firji rolti mamle me 5 per case

फर्जी रायल्टी मामले में पांच पर रिपोर्ट, तीन गिरफ्तार

Wed, 19 May 2021 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
firji rolti mamle me 5 per case
पांच पर रिपोर्ट, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

- पत्थर मंडी कबरई में फर्जी रायल्टी व अवैध परिवहन पर डीएम के आदेश पर हुई कार्रवाई
- खनिज विभाग के पोर्टल से जारी होने वाली ई-रायल्टी को फर्जी तरीके से किया जा रहा था परिवर्तित
महोबा। फर्जी रायल्टी के मामले में डीएम के सख्त रुख के बाद पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर तीन को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कबरई में ट्रक मालिक समेत पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम व सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
गौरतलब है कि खनिज निरीक्षक ईश्वरचंद्र ने 16 मई की रात पत्थर मंडी कबरई में चेकिंग के दौरान एक गिट्टी लदे ट्रक के कागजात चेक किए थे। जांच के दौरान रायल्टी में हेरफेर का मामला सामने आया। जांच करने पर दो लोगों के नाम उजागर हुए थे। जो फर्जी तरीके से ई-रायल्टी का कारोबार कर रहे थे। जिलाधिकारी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एफआईआर के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

इसी मामले में खनिज निरीक्षक की तहरीर पर थाना कबरई में ट्रक चालक मुकेश निवासी सिलौली हमीरपुर, ट्रक मालिक सलमान खान निवासी नरायच हमीरपुर, क्लीनर इमरान खान निवासी मौदहा, मोहित शुक्ला निवासी बरबई व मयंक गुप्ता निवासी बघवा कबरई के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि अभियुक्तों के पास से तीन मोबाइल, एक ट्रक व एक बाइक बरामद की गई है। ट्रक चालक मुकेश, क्लीनर इमरान व मोहित शुक्ला को गिरफ्तार किया गया है। शेष की तलाश की जा रही है।

ई-मेल आईडी से भेजे गए प्रपत्रों की होगी जांच
महोबा। दो दिन पहले ट्रक चालक मुकेश को फर्जी रायल्टी देने वाले मोहित शुक्ला के पास से पुलिस ने मोबाइल फोन व एक प्रिंटर बरामद किया है। जांच करने पर विभिन्न ई-मेल आईडी से अलग-अलग तिथियों में परिवहन प्रपत्र भेजे गए। इन सभी प्रपत्रों को खनिज विभाग की ई-मेल आईडी पर फारवर्ड कर जांच की जा रही है। जांच में फर्जी रायल्टी मामले में शामिल अन्य कई लोगों के नाम उजागर होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed