{"_id":"606c999f8ebc3ec8be5567b3","slug":"fire-mahoba-news-knp6219427195","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, नगदी व गृहस्थी जलकर बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, नगदी व गृहस्थी जलकर बर्बाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पनवाड़ी (महोबा)। कुनाटा गांव में मंगलवार की सुबह शार्ट सर्किट से एक किसान के मकान में आग लग गई। ग्रामीणों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक मकान में रखी नगदी, अनाज व गृहस्थी का सारा सामान नष्ट हो चुका था। आग लगने से लगभग दो लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। गृहस्थी का सारा सामान राख हो जाने से किसान का परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है।
पनवाड़ी थाना क्षेत्र के कुनाटा गांव निवासी गुड्डू मंगलवार की सुबह मकान में ताला लगाकर परिवार समेत खेत पर फसल की मड़ाई करने गया था। दोपहर में शार्ट सर्किट से मकान में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख गांव वाले आग बुझाने में जुट गए। दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक मकान में रखी दस हजार की नगदी, 15 क्विंटल अनाज व गृहस्थी का सामान राख हो गया। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस व राजस्व विभाग को दी है।
कुलपहाड़ के चारूआ गांव में मंगलवार को रामेश्वर प्रसाद तिवारी के गन्ने के खेत में एचटी लाइन से निकली चिंगारी से आग लग गई। आग से तीन बीघा गन्ना व दो बीघा गेेहूं की फसल राख हो गई। फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग बुझाई। पीड़ित ने बताया कि अग्निकांड की घटना में 50 पाइप भी जल गए, जिससे करीब तीन लाख का नुकसान हुआ है।