{"_id":"620404d8d55d1b282435f502","slug":"fir-will-be-lodged-against-seven-absentee-personnel-mahoba-news-knp6797669153","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात कार्मिक गैरहाजिर रहे, दर्ज होगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात कार्मिक गैरहाजिर रहे, दर्ज होगी रिपोर्ट
विज्ञापन
महोबा। मतदान प्रशिक्षण में बिना सूचना के गैरहाजिर रहने पर सात कार्मिकों के खिलाफ जिला निर्वाचन अधिकारी ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
डीईओ मनोज कुमार ने बुधवार को राजकीय पॉलिटेक्निक महोबा में मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। पहली पाली में आशीष दीक्षित, रूपाली, नीतू सिंह, शशि प्रभा तथा द्वितीय पाली में जयेंद्र सिंह, रुचि पटसारिया, कल्लन मतदान कार्मिक अनुपस्थित रहे।
इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदान में लगे सभी कार्मिक अपना बूस्टर डोज अनिवार्य रूप से ले लें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी मतदान कार्मिक निर्वाचन प्रक्रिया/ ईवीएम संचालन को बारीकी से समझ ले। जिससे कोई परेशानी न हो। 216 पोलिंग पार्टियों के 857 कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया।
इस दौरान प्रभारी कार्मिक डॉ. हरिचरन सिंह, प्रभारी प्रशिक्षण चित्रसेन सिंह, एसडीम चरखारी पीयूष जायसवाल, सूचना अधिकारी सतीश यादव सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी गण मौजूद रहे।