फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   FIR was lodged first changed Tahrir again

पहले बदलवाई तहरीर फिर घायलों पर ही दर्ज कर दी एफआईआर

Sun, 08 May 2022 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
FIR was lodged first changed Tahrir again
कबरई (महोबा)। थाना कबरई के पिड़ारी गांव में मारपीट के मामले में पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर बदलवाने के बाद रिपोर्ट दर्ज की। कार्रवाई से आहत पीड़ित परिवार मुख्यमंत्री से शिकायत के लिए लखनऊ रवाना हो गया है।
विज्ञापन

पिड़ारी निवासी विनीता वर्मा ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब 10 बजे वह घर में रखी परचून की दुकान में बैठी थी। तभी गांव के ही आठ लोग वहां आ गए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर घर में घुसकर परिवार के सदस्यों पर लाठी-डंडें व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। सभी के अचेत होने पर आरोपी 36 हजार रुपये की नकदी व सोने की चेन लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

पीड़िता विनीता का आरोप है कि वह एसपी सुधा सिंह से शिकायत करने जा रहे थे। गेट पर मौजूद कबरई थाने के दरोगा ने उन्हें मिलने नहीं दिया और थाने लाकर तहरीर बदलवाते हुए जबरन हस्ताक्षर करा लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी पुष्पेंद्र, योगेंद्र, अरविंद व कालीचरण समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। साथ ही पांचों घायलों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार का कहना है कि मारपीट में दोनों पक्षों को चोटें आईं थी, इसलिए दोनों पक्षों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। अन्य आरोपों को उन्होंने खारिज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed