{"_id":"626981ed33f60b2a333117d2","slug":"fir-rashan-shop-mahoba-news-knp693663233","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह राशन दुकानें निरस्त, दो कोटेदारों पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह राशन दुकानें निरस्त, दो कोटेदारों पर एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुलपहाड़ (महोबा)। राशन वितरण में अनियमितता की तमाम शिकायतों पर हुई जांच के बाद छह सरकारी राशन दुकानों को निरस्त कर दो कोटेदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई।
ब्लॉक पनवाड़ी के पनारा, परापांतर, तेइया, बैंदो और ब्लॉक जैतपुर के कैथोरा व लड़पुरा गांव में सरकारी राशन दुकानदारों द्वारा राशन वितरण में मनमानी की गई। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने विभागीय व उच्चाधिकारियों से की।
क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी अमोल सिंह चौहान ने बताया कि परापांतर गांव के राशन दुकान की जांच एडीएम न्यायिक द्वारा की गई जबकि शेष राशन दुकानों की जांच उन्होंने स्वयं की।
विज्ञापन
जांच के दौरान अनियमितता पाए जाने पर सभी छह दुकानें निरस्त कर दी गईं।
क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ने बताया कि ब्लॉक पनवाड़ी के ग्राम पनारा के कोटेदार रघुवीर, परापांतर के हरगोविंद, तेइया की हेमवती, बैंदो के चन्नी और ब्लॉक जैतपुर के कैथोरा की कोटेदार भारती देवी व लड़पुरा के हरप्रसाद की दुकानें निरस्त की गई है।
जिनमें से तेइया व कैथोरा के सरकारी राशन दुकानदार के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।