फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   final me pahucha morden sports club

Mahoba News: सात विकेट से जीत दर्ज कर फाइनल में पहुंची मॉडल स्कूल क्लब

Wed, 21 Dec 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
final me pahucha morden sports club
अजनर (महोबा)। पं. दीनदयाल उपाध्याय कॉलेज अजनर के खेल मैदान में चल रहे एपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें मॉडल स्कूल क्लब ने कालभैरव क्लब सात विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। गुरुवार को दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन

पहले सेमी फाइनल मुकाबले में काल भैरव क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। निर्धारित 12 ओवरों के मुकाबले में टीम की शुरूआत बेहद खराब रही और एक के बाद विकेट गिरते चले गए। जिससे पूरी टीम 65 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मॉडल स्कूल क्लब ने तेज शुरूआत की और दस ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन

मॉडल स्कूल की ओर से प्रमोद ने सर्वाधिक 22 रन बनाए जबकि अजय ने पांच विकेट लिए। शानदार गेंदबाजी करने वाले अजय को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच देखने के लिए क्रिकेट प्रेमियों की भीड़ जुटी रही। गुरुवार को दूसरा सेमीफाइनल यदुवंशी क्लब व कालभैरव द्वितीय के बीच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed