फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Fighting and firing in two sides, report filed on 24 people

दो पक्षों में मारपीट व फायरिंग, 24 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Sun, 07 Nov 2021 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Fighting and firing in two sides, report filed on 24 people
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के बिलवई गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर दोनों पक्षों में लाठी-डंडें और कुल्हाड़ी चल गए। एक पक्ष द्वारा फायरिंग किए जाने से लोगों में भगदड़ मच गई। मारपीट में छह लोग घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने 24 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन

बिलवई गांव निवासी इंद्रपाल का अपने पड़ोसी मंगल सिंह से पुराना विवाद चला आ रहा है। शुक्रवार को दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर एक बार फिर कहासुनी हो गई। मामला बढ़ने पर दोनों पक्ष लाठी-डंडें व कुल्हाड़ी लेकर आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे पर हमला कर दिया। मारपीट में इंद्रपाल व उसके साथी घायल हो गए। इस दौरान दूसरे पक्ष ने फायरिंग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इंद्रपाल की तहरीर पर पुलिस ने मंगल सिंह, राम सिंह, गोविंद्र, करन सिंह, देव सिंह व जीतेंद्र के खिलाफ मारपीट, धमकी व जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया है। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं दूसरे पक्ष के मंगल सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर घर में घुसकर उसके व परिजनों के साथ मारपीट व हमला करने का आरोप लगाया। मंगल की तहरीर पर पुलिस ने इंद्रपाल, तेज सिंह, संदीप व 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ एक राय होकर मारपीट, धमकी व हमले की रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल बलराम सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। इसी तरह सुकौरा गांव में दबंगों ने मामूली विवाद में शिवपाल, सुखदेव, केसर, लक्ष्मी समेत सात लोगों को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक अन्य घटना में गांधीनगर निवासी मदीना ने मोहल्ले के ही हल्के पर मारपीट का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed