{"_id":"61f1592d8a01c100543b95b1","slug":"fight-between-barati-and-sarati-over-food-in-mahoba-dispute-resolved-by-police-from-talking","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबा: खाने को लेकर बराती और सराती में हुआ झगड़ा, बंधने से पहले टूट ही गया था रिश्ता…फिर पुलिस ने बना दी जोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा: खाने को लेकर बराती और सराती में हुआ झगड़ा, बंधने से पहले टूट ही गया था रिश्ता…फिर पुलिस ने बना दी जोड़ी
Wed, 26 Jan 2022 07:52 PM IST
Vikas Kumar
अमर उजाला नेटवर्क, महोबा
अमर उजाला नेटवर्क, महोबा
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 26 Jan 2022 07:52 PM IST
सार
25 जनवरी की रात को अजनर थाना के गांव बघोरा में पप्पू अनुरागी की पुत्री संगीता की शादी की शादी थी। झांसी के देवरी गांव मुकेश अनुरागी बारात लेकर आए थे। शादी की रस्में चल रहीं थी। तभी खाने को लेकर सराती व बराती दोनों पक्षों में विवाद हुआ और दोनो पक्षों में विवाद इतना बढ़ा कि झगड़ा मारपीट तक पहुंच गया।
विज्ञापन
पुलिस ने अपनी निगरानी में विवाह संपन्न कराया
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बरात में खाने को लेकर उपजे मामूली से विवाद में शादी तो टूट ही गई थी। बराती नाराज होकर पैदल ही निकल गए थे, टेंट भी हटा लिया गया था, लेकिन महोबा पुलिस की सक्रियता से एक जोड़ी टूटने से बच गई। जिसकी चारो तरफ सराहना हो रही है।
विज्ञापन
25 जनवरी की रात को अजनर थाना के गांव बघोरा में पप्पू अनुरागी की पुत्री संगीता की शादी की शादी थी। झांसी के देवरी गांव मुकेश अनुरागी बारात लेकर आए थे। शादी की रस्में चल रहीं थी। तभी खाने को लेकर सराती व बराती दोनों पक्षों में विवाद हुआ और दोनो पक्षों में विवाद इतना बढ़ा कि झगड़ा मारपीट तक पहुंच गया। रात्रि 2 बजे थाना अजनर को पीआरवी से सूचना प्राप्त हुई की बरात लौट गई है। थानाध्यक्ष लाखन सिंह ने टीम के साथ पहुंचे। बराती अपने वाहनों को मौके पर ही छोड़कर पैदल बरात वापस ले गये। पुलिस टीम ने गांव से 07 किलोमीटर की दूरी पर खोजा व उनसे भी घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
इसके बाद दूल्हा व दूल्हन पक्ष दोनों को समझाया गया। बातचीत से दोनों पक्षों द्वारा इतना कुछ होने के बाद भी शादी को तैयार हो गए, लेकिन शादी वाले स्थान में झगड़ा होने के कारण सबकुछ अस्त-व्यस्त हो गया था, जिस पर थाना अजनर पुलिस टीम ने आगे बढ़कर पहल की व बिखरे पड़े सामान को सुसज्जित करवाया व दोनों पक्षों में आपस में मेल भी करवाया, मंडप की व्यवस्था कराते हुए अपने संरक्षण में शादी को सकुशल सम्पन्न करवाते हुए वर वधू को शुभाषीश प्रदान कर बरात को राजी खुशी विदा किया। थाना अजनर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा किये गये इस सराहनीय कार्य की तारीफ हर तरफ हो रही है। जिस पर एसपी सुधा सिंह ने पूरी टीम को सम्मानित करने की बात कही है।
विज्ञापन