फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Fight at the form counter, treatment got after waiting for hours

पर्चा काउंटर पर मारामारी, घंटों लाइन में किया इंतजार तब मिला उपचार

Wed, 22 Sep 2021 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Fight at the form counter, treatment got after waiting for hours
ममता - फोटो : MAHOBA
महोबा। मौसम के उतार-चढ़ाव के बीच बीमारियों ने पैर पसारना शुरू कर दिया गया है। जिला अस्पताल में रोजाना वायरल, जुकाम, बुखार, खांसी, उल्टी दस्त के मरीज पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल में फैली अव्यवस्था से मरीज और तीमारदार दोनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को जिला अस्पताल में उपाचार के लिए ओपीडी में 735 मरीज पहुंचे, 325 लोगों के खून की जांच की गई। पर्चा काउंटर पर कर्मचारियों की कमीं के चलते लंबी लाइन लग गई। जिसको लेकर तीमारदार घंटों लाइन में लगकर पर्चा बनवाने के लिए जद्दोजहद करते रहे। इसके बाद भी चिकित्सक के कक्ष में भीड़ होने पर इलाज के लिए इंतजार करना पड़ा। इसके बाद मरीजों को उपचार मिल गया। पसवारा से आए दिव्यांग रामकिशोर को ओपीडी में पर्चा बनवाने के लिए मिनन्तों के बाद एक घंटे बाद उसका पर्चा बन सका। इस दौरान वह परेशान रहा। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरपी मिश्रा का कहना है एक कर्मचारी अवकाश पर था, इसलिए समस्या हुई। पर्चा काउंटर पर नए व्यक्ति को लगाया जाएगा।
विज्ञापन

- कुलपहाड़ से आईं ममता ने बताया कि पर्चा के लिए काउन्टर पर बहुत भीड़ है। एक घंटे लाइन में लगकर धक्के खाए इसके बाद पर्चा मिल पाया है। जिला अस्पताल में अव्यव्थाओं से मरीज व तीमारदार दोनों परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कबरई से आए दीपराज अवस्थी ने बताया कि बच्चे को खांसी बुखार की समस्या है। जिसको लेकर पर्चा बनवाने में पसीने छूट गए। घंटों बाद ओपीडी में दिखाने के लिए पर्चा मिल सका। जिला अस्पताल में मरीज परेशान हैं।

24 घंटे में भर्ती 18 बच्चे
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरपी मिश्रा ने बताया कि 24 घंटे में 18 बच्चे भर्ती किए गए हैं। जिसमें 6 बच्चे निमोयिा के हैं, 7 बच्चे बु्खार से पीड़ित हैं इसके अलावा अन्य बच्चों को उल्टी दस्त, पेटदर्द की समस्या के हैं।

दीपराज अवस्थी

दीपराज अवस्थी- फोटो : MAHOBA

जिला अस्पताल में पर्चा काउंटर पर लगी भीड़

जिला अस्पताल में पर्चा काउंटर पर लगी भीड़- फोटो : MAHOBA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed