फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Fiancée turned teenager killer

मंगेतर ही निकला किशोरी का हत्यारा

Wed, 20 May 2015 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
अमर उजाला ब्यूरो महोबा Updated Wed, 20 May 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
Fiancée turned teenager killer
दो दिन पहले सड़क किनारे मृत अवस्था में मिली किशोरी का हत्यारा उसका मंगेतर ही निकला। पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ करने पर उसने किशोरी की हत्या करने का जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली चरखारी के ग्राम अकठोहां निवासी हिमानी (17) पुत्री जगदीश की शादी पांच जून को थाना कबरई के ग्राम बम्हौरी काजी निवासी पवन कुमार पुत्र लालदिमान के साथ होनी थी। शादी की तैयारी के लिए हिमानी 18 मई को गांव की ही कुसुमा पत्नी महेंद्र और उसकी बेटी अनीता के साथ खरीदारी करने चरखारी आई थी। जहां से वह रहस्यमय तरीके से गायब हो गई। बाद में उसका शव खरेला-ऐंचाना मार्ग पर चोर पहाड़िया के पास खून से लथपथ हालत में पड़ा पाया गया था। किशोरी की हत्या की आशंका होने पर पुलिस हत्यारे की तलाश में जुट गई थी। किशोरी के मंगेतर पर हत्या का शक होेने पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। सख्ती से पूछताछ करने पर मंगेेतर पवन कुमार ने किशोरी की हत्या का जुर्म कबूल कर दिया। पवन कुमार ने बताया कि शादी तय होने के बाद तिलक की रस्म संपन्न हो चुकी थी। बाद में उसे किशोरी के चरित्रहीन होने की शंका हुई। जिस पर उसने चरखारी में खरीदारी करते समय घुमाने की बात कहकर बाइक पर बिठा लिया और खरेला-एेंचाना मार्ग पर ले जाकर गोली मारकर हत्या कर दी। थानाध्यक्ष खरेला धर्मराज यादव ने बताया कि अभी तक हत्या में प्रयुक्त बाइक और असलहा बरामद नहीं हो सका है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed