फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   FIA will be able to register sitting at home with UP Cop Citizen App

यूपी कॉप सिटीजन एप से घर बैठे दर्ज करा सकेंगे एफआईआर

Sat, 04 Jun 2022 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
FIA will be able to register sitting at home with UP Cop Citizen App
महोबा। वेरिफिकेशन, ई-एफआईआर, गुमशुदा, खोने-पाने की सूचना, जुलूस व कार्यक्रम की अनुमति जैसी तमाम सुविधाएं अब लोगों को घर बैठे मिलेंगी। लोगों को थाने के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। यूपी कॉप सिटीजन एप को जिले में प्रभारी बनाने की कवायद शुरू हो गई है।
विज्ञापन

पुलिस विभाग ने यूपी कॉप सिटीजन एप विकसित किया है। इस एप पर मुकदमे घर बैठे दर्ज कराए जा सकेंगे। एप की मदद से लोग वाहन चोरी, लूट, सामान्य चोरी, नकबजनी, स्नेचिंग व साइबर अपराध के साथ नाबालिग बच्चों की गुमशुदगी घर बैठे एप पर अपने मोबाइल से ही ई-प्राथमिकी दर्ज करा सकते हैं। एप पर मामला दर्ज कराते ही पुलिस मुख्यालय के सिस्टम पर प्रदर्शित होने लगेगा। पुलिस मुख्यालय से उस मामले को संबंधित थानों को भेजा जाएगा। इसके लिए पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को एप के व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को एसपी ने फरियादियों को यूपी कॉप एप की जानकारी देते हुए पर्चे वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed