फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Fever's deadly toll... 10 dead in a month.

Mahoba News: बुखार का कहर... माह भर में 10 की मौत

Sat, 03 Oct 2026 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Fever's deadly toll... 10 dead in a month.
फोटो 03 एमएएचपी 02 परिचय-जिला अस्पताल की ओपीडी में पर्चा बनवाने के लिए कतारों में लगे मरीज व ती
महोबा। मौसम बदलने के साथ बुखार का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। एक माह में 10 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में बच्चे भी हैं। जांच में अब तक डेंगू के 20 से अधिक मरीज मिल चुके हैं। इसके अलावा कई मरीजों में प्लेटलेट्स गिरने के साथ डेंगू, मलेरिया और टाइफाइड जैसे लक्षण सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी खुलते ही मरीजों व तीमारदारों की भीड़ जुटी। पर्चा बनवाने से लेकर काउंटर से दवा लेने के तक के लिए मरीजों को जद्दोजहद करनी पड़ी। इस दौरान कई मरीजों में पहले पर्चा बनवाने को लेकर एक-दूसरे से नोकझोंक हुईं। ओपीडी में 531 मरीजों का उपचार किया गया जिसमें 165 मरीजों के सैंपल की जांच की गई। डेंगू के पांच में से तीन और टाइफाइड के 46 में से दो मरीज पॉजिटिव निकले।
विज्ञापन

पिछले 24 घंटे में दिव्यांशी, साक्षी, रिजवाना, सृष्टि, रूपा, रोशनी, महेश, प्रियांशु, मयंक, रतन व आर्यन के तेज बुखार से पीड़ित होने पर जिला अस्पताल के वार्डों में भर्ती कराया गया। वहीं, एक माह में दिव्या, सुखदेव, सनी, अर्पिता समेत दस लोगों की बुखार से मौत हो चुकी है। उधर, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि टाइफाइड और डेंगू के संक्रमित मरीजों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुखार व डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में दवाओं का छिड़काव कराया जा रहा है। लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है। बुखार आने पर तत्काल अस्पताल में जांच कराएं और दवा लें। ऐसे में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं करनी चाहिए। सभी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अपने-अपने क्षेत्र में दवाओं का छिड़काव कराएं। -डॉ. विनय कुमार, सीएमओ, महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed