फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Fearing father's scolding, seventh class student jumped into the well, died

Mahoba News: पिता की डांट के डर से सातवीं की छात्रा कुएं में कूदी, मौत

Sun, 12 May 2024 11:12 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 12 May 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Fearing father's scolding, seventh class student jumped into the well, died
अजनर (महोबा)। थाना अजनर के बुधवारा गांव में खेलते समय बाइक का शीशा टूटने पर पिता की डांट के डर से किशाेरी ने कुएं में कूद कर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बुधवारा निवासी चंद्रभान श्रीवास की बेटी प्रीति (12) शनिवार की शाम अपनी बड़ी बहन सुषमा के साथ घर पर खेल रही थी। पिता मजदूरी करने गए थे। मां रानी बकरियां लेकर खेतों की ओर गई थीं। खेलते समय घर पर रखी बाइक गिर गई। इससे उसका शीशा टूट गया। इस पर बड़ी बहन ने कहा कि मम्मी-पापा आएंगे तो डांट पड़ेगी। इसी भय के चलते प्रीति घर से निकल गई और गांव के बाहर बने कुएं में छलांग लगा दी।
विज्ञापन

कुएं में कुछ गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के पहुंचने पर किशोरी के शव को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। मृतका गांव के ही सरकारी स्कूल में कक्षा सातवीं की छात्रा थी। बड़ी बहन ने बताया कि बाइक का शीशा टूटने पर पहले तो प्रीति गांव की दुकानों में शीशा तलाशती रही, लेकिन जब शीशा नहीं मिला तो वह माता-पिता की डांट के भय से परेशान थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी के चलते उसने यह कदम उठाया। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह का कहना है कि घटना के कारणों की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed