{"_id":"6685c61d3b81c24eaf050ec4","slug":"father-beats-drunken-son-to-death-with-a-stick-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-107510-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: पिता ने शराबी बेटे को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: पिता ने शराबी बेटे को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। कोतवाली चरखारी के फतेहपुर गांव में पुत्र के शराब पीकर घर में हंगामा करने से नाराज पिता ने सोते समय उसे डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
फतेहपुर निवासी रामदेवी पत्नी रामसहाय ने बताया कि बेटा नरेश अहिरवार (22) शराब का आदी था। वह आए दिन नशे में पिता से लड़ाई-झगड़ा करता था। कई बार पति ने शराब पीने से मना किया लेकिन वह नहीं माना। इससे वह नाराज रहते थे। बुधवार की सुबह नरेश चारपाई पर सो रहा था। तभी पति ने उसके सिर पर डंडे से हमला कर दिया। एक के बाद एक कई प्रहार किए जाने से वह लहूलुहान हो गया। इसके बाद पति घर से फरार हो गए। गंभीर हालत में वह पुत्र नरेश को सीएचसी चरखारी ले गई। जहां उपचार दौरान उसकी मौत हो गई।
कोतवाली प्रभारी गणेश कुमार गुप्ता का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराई जा रही है।