फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   fast to get housing

लोहिया आवास पाने के लिए अनशन

Sat, 26 Mar 2016 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Sat, 26 Mar 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
fast to get housing
अनशन पर बैठा रज्जाक का परिवार - फोटो : अमर उजाला
लोहिया गांव शिवहार की पात्रता सूची में नाम शामिल होने के बाद भी लोहिया आवास न मिलने से ग्रामीण ने सपा नेत्री के साथ शनिवार से अनशन शुरू कर दिया है। अनशन चरखारी ब्लाक के गेट पर  शुरू किया गया है।
विज्ञापन


विकासखंड चरखारी के लोहिया ग्राम शिवहार में लोहिया आवास आवंटन में गड़बड़ियां खुलने लगी हैं। गांव की बीपीएल सूची में शामिल अब्दुल रज्जाक की पत्नी का नाम लोहिया आवास के लिए चयनित किया गया था। इनका नाम पात्रता सूची में 14 वें नंबर पर था। इसके बाद भी आवास आवंटित नहीं किया गया।
विज्ञापन


शनिवार को अब्दुल रज्जाक  सपा महिला नेता के साथ ब्लाक परिसर में अनशन पर बैठने लगे। ब्लाक कर्मचारियों ने परिसर में अनशन करने से इन्हें रोक दिया। इसके बाद रज्जाक परिजनों के साथ ब्लाक गेट के पास अनशन पर बैठ गए। रज्जाक  ने बताया कि रिश्वत न दिए जाने पर आवास नहीं दिया गया। इस बारे में अधिकारियों को भी बताया गया था। उन्होंने अनसुनी कर दी। इसके बाद अनशन के लिए मजबूर होना पड़ा। आवास न मिलने तक अनशन चालू रहेगा।  रज्जाक ने जांच कर दोषियों पर कार्रवाई  किए जाने की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


खंड विकास अधिकारी महिमा विद्यार्थी ने बताया कि बीपीएल सूची में नाम शामिल होना ही लोहिया आवास की पात्रता नहीं है। बीपीएल सूची में नाम होने पर इंदिरा आवास का लाभ दिया जा सकता है। मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed