{"_id":"61a27f9da64ac610253dffb8","slug":"farmers-surrounded-the-power-house-jammed-mahoba-news-knp666444884","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती से नाराज किसानों ने पावर हाउस घेरा, लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती से नाराज किसानों ने पावर हाउस घेरा, लगाया जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजनर (महोबा)। जैतपुर ब्लॉक के 50 से अधिक गांव में बिजली की अघोषित कटौती किए जाने से परेशान किसानों ने शनिवार को अजनर-नौगांव रोड पर स्थित बिजली घर का घेराव कर जमकर हंगामा काटा। बाद में नारेबाजी करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। किसानों की सूचना पर बुंदेलखंड किसान यूनियन की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष किरन पाठक ने भी आवाज बुलंद की। सूचना पर पहुंचे एसडीओ ने किसानों को लिखित आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
रबी फसल को लेकर खेतों में पलेवा का काम चल रहा है लेकिन बिजली की अघोषित कटौती के चलते किसान सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। शनिवार को मवइया, बुधौरा, अजनर, खिरिया, बसरिया, हसला, कुड़ई, बड़खेरा, आरी, टिकरिया समेत दो दर्जन गांव के किसान सड़कों पर उतर आए। किसानों ने पावर हाउस पहुंचकर नारेबाजी की और सड़क पर जाम लगा दिया। किसान नेता किरन पाठक के नेतृत्व में किसानों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाया। कहा कि एक ओर किसान खाद के लिए परेशान हैं अब बिजली कटौती से उनकी बुआई नहीं हो पा रही है। जाम की सूचना पर विद्युत विभाग के एसडीओ विकास श्रीवास्तव, जेई आरएस तिवारी व हरगोविंद मौके पर पहुंच गए। उन्होंने 12-12 घंटे गांवों को अनवरत बिजली आपूर्ति किए जाने का लिखित आश्वासन दिया। जिसके बाद किसान शांत हुए। करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। जिससे वाहन चालकों को दिक्कत हुई।